Type Here to Get Search Results !

विराट का विनिंग परसेंटेज धोनी से भी 10% ज्यादा; ऑल टाइम ग्रेट्स क्लाइव लॉयड

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी इस समय चर्चा का एक बड़ा विषय बनी हुई हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि, आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट लिमिटेड ओवर से कप्तानी छोड़ रोहित शर्मा को सौंप सकते हैं। हालांकि, BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने विराट की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

अब विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे या नहीं इस बात से पर्दा तो टूर्नामेंट के बाद ही उठेगा। वैसे पिछले दो सालों से क्रिकेट की दुनिया के कई जानकार ये बात कह चुके हैं कि, लिमिटेड ओवर की कमान अब रोहित शर्मा के हाथों में सौंप देनी चाहिए।

वैसे देखा जाए तो बतौर कप्तान भले ही विराट कोई बड़ी ट्रॉफी न जीत सके हो लेकिन मौजूदा समय में टीम इंडिया को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोहली ने बड़ी भूमिका निभाई है। विराट को 2017 में लिमिटेड ओवर का कप्तान बनाया गया था। अभी तक 45 टी-20 आई मैचों में उन्होंने 27 में जीत दर्ज की, जबकि 14 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। 2 को परिणाम नहीं आ सका और दो मुकाबले टाई रहे। वनडे में कोहली ने 95 मैचों में टीम की कमान संभाली और 65 मुकाबले जीतने में सफल रहे। 27 में टीम का हार मिली और एक टाई और 2 का नतीजा नहीं आया।

Tags