राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भोपाल की बैठक खजूरी भोपाल में संपन्न हुई
भोपाल। बैठक का प्रारंभ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नव नियुक्त प्रदेश सचिव हुकुम पाल सिंह सिसोदिया द्वारा महाराणा प्रताप जी प्रतिमा पर फूल अर्पित एवं दीप प्रज्वलन करके की गई,
जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सोलंकी ने बताया कि राजधानी भोपाल में आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट के मुद्दे पर मध्यप्रदेश विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर मध्यप्रदेश के सभी जिलो में कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए बैठकों का दौर जारी हैं , जिसके साथ भोपाल जिले में भी राजपूत समाज के साथ बैठक में चर्चा कर तैयारी जोर सोर से एवं उत्साह के साथ चल रहीं हैं। करणी सेना भोपाल परिवार द्वारा नव नियुक्त प्रदेश सचिव हुकुम पाल सिसोदिया जी का साफा पहनाकर एवं महाराणा प्रताप जी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
आगामी विधानसभा के घेराव को देखते हुए संगठन विस्तार की दृष्टि से कुछ नियुक्तियां की गई जिसमें राजप्रताप सिंह - महानगर मंत्री
प्रेमसिंह सोनगरा - महानगर उपाध्यक्ष
प्रेम सिंह सोलंकी - विधानसभा सचिव
प्रिंस राजपूत - वार्ड अध्यक्ष
हरीओम सिंह-महानगर प्रवक्ता
समाज के वरिष्ठ जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे-कृष्णा सिंह बुंदेला, योगेंद्र सिंह देवड़ा, शेर सिंह सोलंकी , खुशीलाल राजपूत ,अभिनव सिंह चौहान, प्रदीप राजपूत , मलखान सिंह ,सागर राजपूत , लोकेंद्र डोडिया एवं सभी समाज बंधु उपस्थित रहे।



