Type Here to Get Search Results !

मंत्री डंग ने वृक्षारोपण, हनुमान पाठ, किसान सम्मान के साथ मनाया मोदी का जन्मदिन

भोपाल। पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर सुवासरा विधानसभा के विभिन्न गाँवों में पौध-रोपण किया। श्री डंग ने सुवासरा में प्रधानमंत्री श्री मोदी की शतायु कामना के साथ हनुमान चालीसा पाठ और संकीर्तन में भी भाग लिया। मंत्री श्री डंग ने ग्राम दम्माखेड़ी स्थित गोकुल धाम गौ-शाला में पूर्व सैनिकों और किसानों का सम्मान भी किया।

श्री डंग ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री मोदी राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लक्ष्य के साथ सतत परिश्रम करते हुए देश और देशवासियों के हित में सदैव संलग्न रहते हैं। उनके नेतृत्व में देश ने प्रगति के नये प्रतिमान स्थापित किये हैं। ऐसे कर्मयोगी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र सदैव गौरवान्वित महसूस करेगा।

पर्यावरण मंत्री श्री डंग 18 सितंबर को रतलाम जिले के बरबड़ सैलाना रोड़ पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री डंग सुवासरा के लिये रवाना होंगे।