चार बकेट मे रखी 8 विदेशी नस्ल की पालतू बिल्लियो को नियम विरुद्ध पठानकोट एक्सप्रेस मे ले जाया जा रहा था
होशंगाबाद /इटारसी। रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या-01057 पठानकोट एक्सप्रेस में ऑनड्यूटी स्कार्ट आरक्षक लालू चौधरी द्वारा (RPF)रेल सुरक्षा बल पोस्ट इटारसी को सूचना दी गई कि गाडी के कोच बी-3 में विेदेशी नस्ल की 08 पालतू बिल्लियॉं प्लास्टिक की बास्केट में बिना बुक किये हुए अज्ञात रखी हुई है सूचना पर उक्त गाडी के इटारसी स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट इटारसी के उपनिरीक्षक अजीत सिंह एवम स्टाफ ,वन विभाग की टीम से श्री सतीश व अमित शुक्ला उपस्थित हुए इटारसी स्टेशन पर बिल्लियों के साथ गाडी के 2 सफाई कर्मचारियो को उतारा गया बिल्लियां की जॉच वन विभाग द्वारा की गई तो उन्होने बताया कि यह पालतू बिल्लियॉ है जिन्हे कोई भी पाल सकता है जो बाजार में बिकती है जिन पर वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा सकती है।
बहरहाल रेल्वे इटारसी के वाणिज्य विभाग के द्वारा इस मामले मे कार्रवाई की जा रही है।ऐसा सूत्रों का कहना है । बिल्लियो व दोनों सफाई कर्मचारितो को इटारसी स्टेशन पर उतार कर आरपीएफ थाना इटारसी में बिठाया गया।गौरतलब रहे कि रेलवे के नियमानुसार किसी भी पालतू प्राणी को ट्रेन मे ले जाने के नियम कुछ अलग ही है।सूत्रों की मानें तो पालतू प्राणियों को ले जाने से पहले पशु चिकित्सक से उनके स्वास्थ परीक्षण का प्रमाण पत्र लिया जाता है ।उसके बाद उनहे ले जाने वाले यात्री की टिकट पर ही पार्सल कार्यालय के द्वारा बुक किया जाता है।और फिर गार्ड लाबी मे रखकर ले जाया जाता है।यहा पर पकडे गए व्यकित के द्वारा रेल्वे राजस्व को चूना लगाते हुए बगैर बुक किये हुए ही इन्हे यात्री डिब्बे मे ले जाया जा रहा था।