Type Here to Get Search Results !

सिनेमाघरों के मालिकों ने कंगना रनोट की थलाइवी रिलीज करने से किया इनकार

मुंबई। पूर्व अभिनेत्री और तमिनलाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता पर बनी कंगना रनोट स्टारर थलाइवी 10 सितम्बर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, हालांकि सिनेमाघरों में ताले पड़े होने के कारण ऐसा नहीं सका था। हालांकि अब फिल्म रिलीज के महज कुछ दिनों पहले ही कंगना की फिल्म दोबारा मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। सिनेमाघर वालों ने एक्ट्रेस की फिल्म रिलीज करने से इनकार कर दिया है, ऐसे में एक्ट्रेस ने उनसे अपील कर मदद की गुहार लगाई है।

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों के मालिकों से अपील करते हुए कहा है, कोई फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो रही है, सिर्फ हमारे प्रोड्यूसर विष्णु और शैलेश जैसे साहसी लोग हैं जो अपने मुनाफे से समझौता करके और एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग को ठुकराकर सिनेमा के प्यार के लिए थिएटर में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए ना ही झेड़ना और हाथ खींचना चाहिए। अपनी फिल्म की लागत वसूल करना हमारा मौलिक अधिकार है।