उमरिया। गत 5 सितम्बर को जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के चंदिया परिक्षेत्र में करंट लगा कर वन्य जीव चीतल का शिकार करने की घटना सामने आई थी जिसमें धमोखर रेंजर अपने दल बल के साथ प्रयास कर वन्य जीव चीतल के टांग, चमड़े और लगभग 30 किलो मांस सहित राज कुमार सेन पिता मुन्ना सेन उम्र 32 वर्ष निवासी दुग्बार और अंजनी यादव पिता बाबू लाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पाली को तराजू बांट सहित गिरफ्तार कर लिया था और पूरी कार्यवाई कर रेंजर चंदिया को सौंप दिया था।
चीतल का मांस सहित पकड़े गए शिकारी
सितंबर 11, 2021
Tags
