Type Here to Get Search Results !

उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने किया फसलो का निरीक्षण

छिंदवाड़ा। होशंगाबाद जिले मे किसानो के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने वाले उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह का तबादला छिंदवाड़ा जिले मे होने के बाद उन्होंने छिंदवाड़ा जिले मे किसानो की फसलो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।आये दिन वे किसानो के बीच मे पहुंचकर उनकी फसलो का अवलोकन टीम के साथ लगातार कर रहे है।तत्सबंध मे उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश मे क्षेत्रफल की दृष्टि से छिंदवाड़ा बडा जिला है।यहा पर सभी किस्म की फसलो की पैदावार होती है।इस जिले मे फसल विविधता बहुत है संतरा मौसम्मी,कपास,गन्ना, मूंगफली एव सभी किस्म की सब्जियो की भी पैदावार है ।इसी श्रंखला में आज आज कृषि विभाग की टीम के साथ जिले के मोहखेड ब्लाक में मूगंफली एव अरहर की फसलो का अवलोकन के साथ-साथ उन्नत ज्वार की फसल का भी निरीक्षण किया गया। एवं मौके पर ही किसानो से चर्चा की गई।