Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्रीचौहान ने स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया। खातेगांव विधायक श्री अशीष शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधिके रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।