Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ स्मार्ट उद्यान में पौधे लगाए

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँवला का पौधा रोपा। हॉकी खिलाड़ियों ने सप्तपर्णी, नीम, अशोक, कदम्ब और आम आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह (जबलपुर), महासचिव हॉकी इंडिया श्री राजिन्दर सिंह और सीईओ हॉकी इंडिया सुश्री एलीना नार्मन भी उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय महिला हॉकी टीम सदस्यों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोपहर भोज पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान लंच के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ बस में बैठकर मुख्यमंत्री निवास से स्मार्ट उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूरी टीम के साथ पौधारोपण के बाद बस से ही मिंटो हॉल रवाना हुए, जहाँ भारतीय महिला हॉकी टीम का विशेष समारोह में सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.