Type Here to Get Search Results !

ममता के संग बिहार निषाद संघ, कांग्रेस और मछुआरा समाज के लिए संघर्ष करूंगी : ममता


पटना।  कांग्रेस पार्टी ने जन्मोत्री ममता निषाद को मछुआरा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के समक्ष सदाकत आश्रम में पदभार ग्रहन किया।  इस मौके पर  बिहार निषाद संघ के पदाधिकारियो ने  बुके एंव फुल मालाओं से सम्मानित किया।  संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेन्द प्रसाद निषाद  ने कहा कि  कांग्रेस  द्वारा  एक निषाद  महिला को  वरीय पद पर मनोनीत करना निषाद समाज के लिए  खुशी की बात है। हरेंद्र निषाद ने  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  सहित  वरीय नेताओं को इसके लिए आभार व्यक्त किया। इन्होंने मछुआरा काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को बिहार के मछुआरों की परम्परागत मछुआ जाति की सूची जारी  कराने  सहित अनेक  लम्बित समस्याओं से अवगत कराया। 


ममता निषाद ने इन समस्याओं के  निदान हेतु  प्रयास करने का आश्वासन दिया।  ममता ने कहा कि 'बेटी दिवस' के मौके पर कांग्रेस ने हमे सम्मानित किया है। कांग्रेस और मछुआरा समाज के सम्मान को ठेस पहुंचने नहीं दूंगी। मदन मोहन झा ने ममता को अंग वस्त्र एवं कांग्रेस का पट्टा से सम्मानित किया। संघ के उपस्थित नेताओं से कहा कि हर पिता को बेटी का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता है। आपलोग इन्हें आशीर्वाद दें और आगे बढ़ाएं। इस मौके पर संघ के प्रदेश  उपाध्यक्ष  डॉ सतीश कुमार निषाद , धीरेन्द्र कुमार निषाद, दिलीप कुमार निषाद, डॉ सतीश कुमार निषाद शशी रंजन प्रसाद, लालबाबू सहनी, शिवसेना निषाद, संजय निषाद आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.