Type Here to Get Search Results !

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बदलाव, अक्षर की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को मुख्य टी-20 टीम का हिस्सा बनाया गया है जबकि पहले से टीम में शामिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 15 सदस्यीय टीम से हटाकर अब स्टैंड-बाय खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लिया गया है। टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बरकरार हैं।

हार्दिक पंड्या पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। IPL फेज-2 में भी उनका प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। फेज-2 में उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 75 रन बनाए। खास बात तो ये हैं कि पूरे IPL सीजन के दौरान उनको एक बार भी गेंदबाजी करते नहीं देखा गया, लेकिन इस सब के बाद भी BCCI ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। उम्मीद की जा रही है कि वो वर्ल्ड कप के दौरान दमदार प्रदर्शन करेंगे।