Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाया सेवा समर्पण अभियान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को वीर सावरकर मण्डल द्वारा शांति नगर कालोनी में नमो उपवन का उद्घाटन कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और रहवासियों ने आम, नीम, जामुन एवं फलदार पौधे आदि के लगभग 71 पौधे रोपने के साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प के साथ मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंत्र दिया पौधों की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे इस अवसर पर  पूर्व महापौर प्रदेश उपाध्यक्ष  आलोक शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी निमेष सेठ,  मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश कनोजिया, पूर्व पार्षद श्री पंकज चौकसे, गोपाल तिवारी, विष्णु राठौर, प्रवीण गुप्ता, बद्री मैथिल, महेश मालवीय, महामंत्री मुकेश मेर, जगमोहन सिंह राजपूत, प्रदीप  लोवंशी, संजय चौरसिया, जितेंद्र राणा, विनोद ठाकुर, जय रैकवार, गोविंद प्रजापति, कार्यक्रम में आदि ने सहभागिता की।