Type Here to Get Search Results !

रकुल प्रीत सिंह की बिल्डिंग के 12वीं मंजिल में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर आग लग गई है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। इस खबर के बाद तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं है। इस आग में रकुल के घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आग लगने की घटना आज सुबह की है। आग इतनी भयंकर थी कि जिस फ्लोर पर आग लगी थी वह पूरी तरह काला हो चुका है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पा लिया है। अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

रकुल प्रीत सिंह ने 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'अय्यारी', 'दे दे प्यार दे', 'मरजावां', 'शिमला मिर्ची' और 'सरदार का ग्रैंडसन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'अटैक', 'मेडे', 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।