Type Here to Get Search Results !

किसानों को आत्म-निर्भर बनाने में विश्वविद्यालय महती भूमिका निभायें : मंत्री पटेल

भोपाल। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के बोर्ड रुम में विश्वविद्यालयीन अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसर्स की बैठक ली। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को आत्म-निर्भर बनाने के सपने को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरा करने में विश्वविद्यालय अपनी महती भूमिका निभाये। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा विश्वविद्यालय देश भर में उच्च स्थान पर पहुँचे इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाए।

बैठक में कुलपति प्रो. एस.के. राव ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देकर हुए भविष्य के लक्ष्य बताए। मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि किसानों को आत्म-निर्भर बनाने में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जाने वाले प्रयासों में शासन हरसंभव मदद करेगा।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विकास कार्य देखे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर पहुँचकर कृषि विकास कार्यों एवं किसानों के हित में किए जा रहे नवाचारों एवं महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी ली।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. राव एवं केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह कुशवाह ने श्री पटेल को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता विकास के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.