Type Here to Get Search Results !

फिटनेस फ्रीक अनिल कपूर जर्मनी में करवा रहे बीमारी का इलाज, वीडियो शेयर कर बोले-मेरे ट्रीटमेंट का आखिरी दिन

मुंबई। एक्टर अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी में मौजूद हैं। वे वहां अपनी किसी बीमारी का ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। इस बात की जानकारी अनिल ने खुद सोशल मीडिया पर जर्मनी से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस वीडियो के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि जर्मनी में उनकी बीमारी के इलाज का आखिरी दिन है।

64 साल के अनिल कपूर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "बर्फ के बीच एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में आखिरी दिन। मेरे इलाज के आखिरी दिन के लिए मैं डॉ मुलर से मिलने जा रहा हूं। उनके जादुई टच के लिए मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं।" वीडियो में अनिल कपूर बर्फबारी के बीच जर्मनी की सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का विंटर आउटफिट पहना हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' का 'फिर से उड़ चला' गाना बज रहा है।

अपने इस वीडियो पर खुद कमेंट करते हुए अनिल ने लिखा, "जब हम आम लोग बर्फ देखते हैं, तो हम पंप हो जाते हैं और अच्छे लगते हैं।" वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता लिखती हैं- "अनिल अंकल कंटेट के मामले में हम आपको कैसे हरा सकते हैं।" वहीं फिटनेस फ्रीक अनिल कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन को पढ़कर फैंस चिंतित हो गए हैं और कमेंट कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.