मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के बरवाड़ा में शादी करने जा रहे हैं। इस बीच विक्की को सोमवार को कटरीना के घर के बाहर स्पॉट हुए। विक्की ब्लू टीशर्ट पहने हुए थे। इसके पहले ये खबरें सामने आई थीं कि दोनों ने अपने गेस्ट को इन्विटेशन देना शुरू कर दिया है। मुंबई में कोर्ट मैरिज के बाद दोनों वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना होंगे।
इसके पहले सोमवार सुबह कटरीना की मां सुजैन टॉरक्योट भी मुंबई में शॉपिंग करती हुई नजर आईं थीं। इस बीच गाड़ी में बैठते हुए उनका मोबाइल भी गिर गया था। हालांकि वे पहले भी शॉपिंग करते हुए देखी गई थीं। शादी में कटरीना की ओर से कबीर खान उनके भाई का फर्ज निभएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी के लिए करीब 45 होटल बुक हो चुके हैं। यहां बड़े होटल नहीं हैं। रणथंभौर में छोटे होटल ही हैं। 7 दिसंबर से इस शादी में शामिल होने इंडस्ट्री के बहुत सारे स्टार्स आने वाले हैं। इनमें करन जौहर, जोया अख्तर, शशांक खेतान, फराह खान, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी शामिल हो रहे हैं।