इछावर। रविवार की सुबह क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निपानिया सिक्का के एक युवक का शव गांव से करीब एक किमी दूर खेत में खून से लथपथ प्लास्टिक की बोरी में लपटा हुआ मिला। मृतक शनिवार की रात करीब 10 बजे सिंचाई करने का कहकर घर से निकला था। मृतक के शरीर पर चोंट के कई निशान मिलें है। गर्दन पर गहरा घाव है। इससे मामला हत्या का बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों को खुलासा नही हो पाया है। जानकारी के अनुसार गांव निपानियां सिक्का का 35 वर्षीय युवक विमलेश वर्मा पिता घीसीलाल शनिवार रात करीब 10 बजे अपने खेत पर सिंचाई करने का कहकर घर से निकला था। रविवार प्रात करीब 6 बजे परिजन चाय लेकर खेत पर पहुंचे तो युवक वहां नही मिला। इस पर मृतक के भाई ने उसे इधर -उधर खोजने का प्रयास किया तभी उसे टाफरी के समीप रखे हुएं पाइप तथा जमीन पर खून के धब्बे दिखाई दियें। इस दौरान वह जमीन पर पड़े खून के धब्बो के निशान को देखते हुएं टापरी से करीब आधा किमी दूर एक अन्य तुअर के खेत में पहुंचा वहां उसे एक प्लास्टिक के थेली दिखाई दी। थेली में मृतक का शव खून से लथपथ लपटा हुआ मिला। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ शुरू कर दी गई है। जल्दी ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएंगा।