भोपाल। आपको बताते हुये हर्ष हो रहा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल के जूडो खेल विधा के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडी नंदनी वत्स (-70 kg.) ने बालिका वर्ग में और अनिल (-90 kg.) ने बालक वर्ग में, एशिया ओसेनिया केडेट प्रतियोगिता 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किये| यह प्रतियोगिता बेरुत, लेबनन में 02 से 03 दिसंबर 2021 को सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में कैडेट वर्ग में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल के कुल 04 खिलाडियों ने भाग लिया था जिसमे से 02 खिलाडी (नंदनी वत्स एवं अनिल ) को कांस्य पदक प्राप्त हुए और 02 खिलाड़ी (हिमांशी और तनिष) पाचवे स्थान पर रहे| इस प्रतियोगिता में 15 देशो के 133 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे 81 बालक और 52 बालिका थे।
साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र,भोपाल के निदेशक श्री सत्यजित सांकृत ने सभी खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को बधाईयाँ दी एवं प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन कर प्रदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाये प्रेषित की।