मुंबई। आंध्र प्रदेश भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से खूब तबाही हुई है। इसके बाद साउथ सुपर स्टार महेश बाबू ने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए दान दिए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। महेश ने लिखा, आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ के कारण जो तबाही हुई है, उसके लिए मैं सीएम रिलीफ फंड में लिए 25 लाख का योगदान दे रहा हूं। संकट की इस घड़ी में सभी लोग आंध्र प्रदेश के मदद के लिए आगे आएं।
साउथ के मशहूर एक्टर कमल हासन कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। कमल को यूएस ट्रिप से लौटने के बाद संक्रमण हुआ था। जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। इसके बाद वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि वे 22 नवंबर को कोविड पॉजिटिव आए थे। कमल को 3 दिसंबर तक हॉस्पिटल में रहना होगा। 4 दिसंबर से वे अपना काम वापस शुरू कर सकेंगे।