मृतकों में दो सगे भाई बहन बालू खेड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। खिलचीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा ट्रक को थाने में लाकर खड़ा किया। उल्लेखनीय है कि खिलचीपुर बाईपास के नजदीक ही शनिदेव मंदिर है तथा कल शनिचरी अमावस्या होने के कारण यहां काफी भीड़भाड़ थी जिसके चलते संभावना जताई जा रही है कि मृतक शनि मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे इसी दौरान राजस्थान से आने वाले ट्रक क्रमांक आरजे 21 जीबी 9927 की चपेट में आ गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एनएच 52 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत
दिसंबर 04, 2021
खिलचीपुर राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर खिलचीपुर से गुजरने वाले बाईपास पर झालावाड़ राजस्थान की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 महिला एवं पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
Tags