Type Here to Get Search Results !

कोरोना से हालात नहीं बिगड़े तो बेंगलुरु में 7-8 फरवरी को होगी नीलामी

मुंबई। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख तय हो चुकी हैं। BCCI के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऑक्शन 7 और 8 फरवरी को होगा। BCCI ने तय किया है कि 2 दिन चलने वाली नीलामी बेंगलुरु में होगी। पहले यह कहा जा रहा था कि IPL का मेगा ऑक्शन दुबई में किया जाएगा, लेकिन अधिकारी ने साफ कर दिया है कि अगर भारत में कोरोना से हालात नहीं बिगड़े तो ऑक्शन भारत में ही होगा।

अधिकांश फ्रेंचाईजी का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम का संयोजन पूरी तरह बिगड़ जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को टीम से हटाना काफी कठिन होता है। मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे। ये फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 72 करोड़ रुपए के साथ जाएगी। वहीं, राजस्थान के पास 62 करोड़ और हैदराबाद के 68 करोड़ बचे हैं। सबसे कम पैसे दिल्ली के पास हैं। वो ऑक्शन में 47.50 करोड़ के साथ उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.