Type Here to Get Search Results !

खनिज विभाग की भोपाल, रायसेन माइनिंग टीम की बड़ी कार्रवाई से रेत माफियाओं में मची हड़कंप

रायसेन। रायसेन जिले में एक बार फिर खनिज विभाग रायसेन और भोपाल की विजिलेंस टीम ने की धरपकड़ की बड़ी कार्रवाई ।खनिज महकमे की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जा रहे 8 ओवरलोड रेत, मुरम से भरे डंफरो को जप्त कर आरटीओ ऑफिस खरगावली में खड़े किए है।जुर्माने की अग्रिम कार्यवाही  के लिये फाइलें बुधवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट कोर्ट में  पेश की गई हैं।बताया जा रहा है कि 7 डंपर ओवर लोड रेत से भरे जब्त किए गए हैं।वहीं एक अवैध रूप से मुरम से परिवहन करते हुए पकड़ा गया है।इस कार्रवाई में खनिज महकमे भोपाल की विजिलेंस टीम में धनराज काटोलकर सहित जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल, माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव कदम ने अहम योगदान दिया है।पता चला है कि रेत, मुरम के ओवरलोड बिना रॉयल्टी से भरकर कमाई के इस गोरखधंधे में सत्ताधारी सरकार के बड़े नेताओं विधायकों के और उनके रिश्तेदारों के हैं।

खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही....

रायसेन जिले में खनिज विभाग लगातार खनिज माफियाओं पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है ।इसी कड़ी में खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 7 डंफरो और1 डंपर मुरम का ओवरलोड पाया गया। जिसके बाद उनको जब्ती की कार्यवाही की और उन्हें आरटीओ ऑफिस रायसेन में खड़े किये गए हैं,डंपरों की धरपकड़ की कार्रवाई रात 8 बजे तक चली।खनिज माफियाओं में खनिज विभाग के द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। खनिज माफिया बगले झांकते नजर आए।खनिज निरीक्षक राजीव कदम और उनकी टीम ने स्थानीय चोपड़ा मोहल्ले पर चेकिंग के दौरान 8 डंफरो को रॉयल्टी से अधिक ओवरलोड पाया। इसके बाद उनको जब्ती की कार्रवाई की।जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल,खनिज इंस्पेक्टर राजीव कदम ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण इन डंफरो को खड़ा किया गया है ।वैधानिक कार्यवाही के लिए रायसेन कलेक्ट्रेट कोर्ट में इनका पेश किया गया और जो भी जुर्माना बनेगा वह नियम अनुसार इन पर किया जाएगा।

इनका कहना है

 इस समय खनिज माफियाओं के होश उड़े हुए हैं। क्योंकि खनिज विभाग द्वारा आए दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद सभी खनिज माफिया बगले झांकते नजर आ रहे हैं,तो वहीं खनिज विभाग के द्वारा की जा रही हैं।

         राजीव कदम