रायसेन।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा द्वारा रायसेन नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह की धर्मपत्नी पूर्व नपाध्यक्ष मंजू सिंह कुशवाह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।इनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर बधाईयां देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।शनिवार को दोपहर जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर मिली उनके सागर रोड़ यशवंत नगर स्थित निज निवास पर फूलों के मिठाई खिलाकर ,गुलदशतों से स्वागत व बधाई देने के लिए भाजपाइयों का तांता सा लगा रहा।वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।
बधाई देने वालों में भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव,राव उदय प्रताप सिंह होशंगाबाद सांसद,, स्वास्थ्य मंत्रीडॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार अनीता किरार, वर्षा लोधी, प्रतिभा शुक्ला ,हेमलता रघुवंशी रमा मेहरा, उर्मिला सोनी कल्पना चन्द्रकृष्ण रघुवंशी, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन,वरिष्ठ बीजेपी नेता नरेंद्र बाबू कुशवाह ऋषि नाथ सिंह कुशवाह राजू राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, कन्हैया सूरमा भैया लाल कुशवाह,राकेश तोमर राकेश शर्मा नगर मण्डल के अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, जिला संयोजक एबीवीपी शुभम उपाध्याय, युवा नेता मनोज रानी कुशवाह गोपालपुर, चेतन राय, राकेश मालवीय, मनोज यादव, सूर्या सेन,हल्ला महाराज, कल्याण कुशवाह,राकेश यादव, हुकम मीणा,अभिषेक चौहान,मोहन महाराज चतुर्वेदी,सतेंद्र चौहान सिद्धू गौरव कुशवाह, ब्रजेश चतुर्वेदी, जगदीश कुशवाह अशोक राठौर सुनील शर्मा आदि शामिल हैं।