सिलवानी। शुक्रवार को खेत पर तालाबनुमा गड्ढे में खेलते खेलते तीन बच्चे डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलवानी तहसील के ग्राम कुँअरखेड़ी कॉलोनी निवासी राधेश्याम बंशकार के तीन बच्चे विसाका वंशकर उम्र 8 वर्ष, जानकी उम्र 6 वर्ष, विवेक उम्र 4 वर्ष
घटना स्थल ग्राम वाड़ादेवरी में तलाबनुमा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के पीएम के लिये सिलवानी लाया गया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतकों के पिता राधेश्याम बंशकार घटना स्थल वाले खेत की रखवाली करता था। उक्त खेत रघुराज रघुवंशी है। इस खेत पर अवैध तरीके से उत्खनन किया गया है। इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है।