Type Here to Get Search Results !

अंडर-19 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज:पहले दिन खेले गए दो मुकाबले, मेजबान वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने दी मात

नई दिल्ली। अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। 14 दिसंबर को वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 40 रन से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने वेस्‍टइंडीज को 6 विकेट से मात दी। पहले मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान ड्यनिथ वेलाज ने 5 विकेट झटके। मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 45.2 ओवर में 218 रन बनाए। टीम की ओर से एकमात्र अर्धशतक विकेटकीपर बल्लेबाज सकुना निदर्शना ने लगाया। उन्होंने 85 रनों की पारी खेली।

स्कॉटलैंड के सामने जीत के लिए 219 रन का टारगेट था, लेकिन पूरी टीम 48.4 ओवर में सिर्फ 178 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई कप्तान ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। उनका शानदार प्रदर्शन मैच के नतीजे पर असर डालने वाला रहा। श्रीलंकाई कप्तान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Tags