Type Here to Get Search Results !

कड़ी सुरक्षा के बीच 80 फीसदी मतदान, मतगतणना आज 9 बजे से

श्यामलाहिल्स थाने में चेम्बर चुनाव की मतपेटियां बंद

1506 मत,16 पोस्टल बैलट, 1522 व्यापारियों ने डाला वोट

भोपाल। व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की शीर्ष संस्था भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 80 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शुरू ठीक 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। चेम्बर की नई कार्यकारिणी गठन के लिए 1962 मताधिकार प्राप्त व्यापारी मतदाताओं में से 1506 मत और 16 पोस्टल बैलेट कुल 1522 व्यापारियों ने मतदान किया। चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट रोहित श्रोती, आकाश तैलंग, आंशुल अग्रवाल ने अपनी और पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा और प्रत्याशियों के समक्ष मत पेटियां सील कर मतदान स्थल मानसभवन से श्यामला हिल्स पुलिस थाना में जमा करवा दिया। जिसके बाद चेम्बर के चुनावी मैदान में 9 पदों और 15 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे 56 में से 48 प्रत्याशियों का भविष्य में मतपेटियों में बंदकर अब पुलिस की कैद में हैं। 

चुनाव अधिकारी एडवोकेट रोहित श्रोती के अनुसार रविवार को सुबह 8 बजे सील बंद मतपेटियां प्रत्याशियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटियों को पुलिस थाना की अभिरक्षा से मतगणना स्थल मानसभवन लाया जाएगा और सुबह 9 बजे से मतपेटियां खोले जाने के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। एडवोकेट श्री श्रोती ने बताया कि मतपेटियों में बंद मतों की गिनती 7 काउंटर के मार्फत होगी। प्रत्येक पद के लिए अलग टेबल गणना के लिए तैयार की गई है तथा लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं को मतगणना कार्य में नियुक्त किया गया है।  

शांति पूर्वक हुआ मतदान, निर्वाचन अधिकारी और पुलिस सुरक्षा की रही पैनी नजर 

प्रमुख व्यापारिक संगठन भोपाल चेंबर्स ऑफ  कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए हुए मतदान में जयंत डागा ने पहला वोट डाला। शुरुआती 30 मिनट में दो फीसदी मतदान हुआ और 65 व्यापारी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह दस बजे तक 90 व्यापारियों मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव स्थल पर प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री न लाने की सख्त हिदायत दी गई। कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ चुनाव के लिए मतदान कार्य संपन्न हुआ। बिना मास्क के व्यवसायियों को मतदान नहीं करने दिया गया। पूरी मतदान प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी और पुलिस सुरक्षा की निगरानी में हुआ। शाम चार बजे तक 1300 व्यापारी मतदान किया तो वहीं शाम 5 बजे तक 1506 मताधिकार प्राप्त चेम्बर के मेम्बरों ने मतदान किया। 

मतदाता पर्ची के लिए चार टेबल लगाई गई। मतदान करने वाले व्यापारियों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि मतदान स्थल पर मास्क जरूर लगाकर आएं। यदि कोई मास्क नहीं ला पाता है तो उनके लिए चुनाव स्थल पर मास्क उपलब्ध कराया गया। नौ पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री, एक कोषाघ्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी के सदस्य सहित कुल 24 पदों के लिए मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ।