Type Here to Get Search Results !

जनता त्रस्त गौशाला संचालक मस्त…

गांव गांव खुले हैं गौशाला फिर भी किसानों की खेती पर मवेशी करते हैं राज

कानपुर। (नगर संवाद)। घाटमपुर तहसील के पतारा विकासखंड में सोमवार की सुबह रायपुर के किसानों ने अन्ना मवेशियों से परेशान होकर प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री के अंदर लगभग आधा सैकड़ा जानवरो को बंद कर दिया और गेट में ताला लगा दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना मवेशी कई ग्रामीडो की तैयार खड़ी फसल चर कर कई बीघा खेत फसल का नुकसान कर दिया है। अन्ना मवेशियों का कोई इंतजाम नहीं होने पर विद्यालय में बंद किया गया जिससे इन मवेशियों को सरकारी पशुशाला पहुचाया जाए।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब भी गौशाला संचालकों से इन अन्ना जानवरों को ले जाने की बात कही जाती है तो वह टालमटोल कर बात को अनसुना कर देते हैं और जानवरों को किसानों की खड़ी फसल का नुकसान करने के लिए उसी हाल पर छोड़ देते हैं। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह वैक्सीन कैम्प लगने के लिए विद्यालय खोलने आये विद्यालय गेट पर ताला लगा देख बाहर ही खड़े रहे वैक्सीन टीम वापस लौट गई।

रायपुर लेखपाल रामेंद्र मिश्रा मोके पर पहुँच कर उच्च अधिकारियों  को मामले से अवगत कराया और जानवरों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की