Type Here to Get Search Results !

विक्की ने शार्क प्रिंट हुडी में शेयर किया फोटो

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। कैट विक्की के साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाकर सोमवार को इंदौर से वापस मुंबई भी पहुंच गईं। इस बीच विक्की ने फिल्म के सेट से कुछ फोटो शेयर किए, जिसमें वे शार्क प्रिंट हुडी पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आते ही फैन्स ने कुछ पुराने पोस्ट खंगाले और तब की फोटो निकाली जिसमें कैट ने यह हुडी पहनी थी।

इतना ही नहीं विक्की के फैन्स ने उनसे कमेंट में यह भी पूछ ही लिया कि कैट ने इसे वापस कर दिया या विक्की ने इसे उनसे ले लिया।

फरवरी 2020 में विक्की कौशल ने अपनी फिल्म घोस्ट के प्रमोशन के दौरान यह हुडी पहनी थी। जिसकी एक फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। वहीं दिसंबर 2020 में इसे कटरीना को पहने हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर ये दोनों ही फोटो मौजूद हैं। इन्हें देखने के बाद फैन्स ने इसे दोनों की फेवरिट हुडी बताया है।