मुंबई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज (9 जनवरी) अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कटरीना ने पति विक्की कौशल के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी का एक महीना पूरा होने पर विश किया है। इस पोस्ट में कटरीना ने विक्की के साथ की एक सेल्फी भी शेयर की है। जिसमें विक्की पत्नी कटरीना को गले लगाए नजर आ रहे हैं।
कटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे ब्लैक टैंक टॉप पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं विक्की ब्लू कलर की फुल स्लीव टी-शर्ट पहने हुए हैं। फोटो में कपल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर कर कटरीना ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी वन मंथ माय लव।" विक्की कौशल ने भी कटरीना के साथ की एक अनसीन फोटो शेयर कर लिखा, "फॉरएवर टू गो।" इस फोटो में दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।