सबलगढ़।सबलगढ़ नगर के खार नाला रोड़ पर दो स्वर्णकार लड़कों से ज्वेलरी गहने एवं रुपयों से भरा हुआ थैला तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों लड़के खार नाला रोड पर आये और पुलिया से नीचे उतरे उनके पीछे से चले आ रहे बदमाशों ने थैला छीनने का प्रयास किया, युवक ने खतरा भांप लिया और वह सामने स्थित दुकान में घुस गया बदमाशों ने थैला पकड़कर छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर कंधे में और शरीर में अपने कट्टे की बट से प्रहार किया जब युवक नहीं डरा तो दुकान में घुस कर बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया,ज्ञात हो कि नीरज कुमार सोनी की दुकान लक्ष्मी टॉकीज के ठीक सामने एम.एस. रोड़ पर स्थित है और शाम लगभग साढ़े 7 बजे अपनी दुकान बंद करके अपना जरूरी सामान व पैसा लेकर घर की तरफ जा रहे थे दुकान से घर की दूरी ज्यादा दूर नहीं है, इस पूरी घटना की चर्चा से सबलगढ़ शहर में आग की तरह फैल गई है, घटना स्थल से पुलिस को फोन किया, आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर आई और फरियादियों को अपने साथ थाने ले गई है वह उनसे पूछताछ करके मामला दर्ज करने की कार्रवाई करेगी।
खबर लिखे जाने तक थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला घटना स्थल पर पहुंचे और उसके बाद एसडीओपी गुरु बचन सिंह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की घटना के समय के बाद से पुलिस जॉच पड़ताल में जुटी हुई है।