Type Here to Get Search Results !

अज्ञात लोगों द्वारा व्यक्ति की धारदार हथियार से की हत्या

परिजनों ने सर्वोदय चौराहे पर शव रखकर किया चक्काजाम


बीना। सोमवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा कंजिया निवासी व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार ग्राम कंजिया निवासी ज्ञानसिंह यादव का सोमवार की रात 9:30 बजे कंजिया में बेतवा नदी के पास अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव वहीं छोडकर भाग गये। ग्रामीणों ने जब बेतवा नदी के पास शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मंगलवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी। भानगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम कंजिया में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सोमवार की रात एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों के साथ यादव समाज के लोगों ने मंगलवार को सर्वोदय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। समाज के लोग पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

क्या है मामला:-

मृतक ज्ञान सिंह आयु 36 वर्ष के भाई देवी सिंह ने आरोप लगाया कि उनका भाई सोमवार की रात 10 बजे खेत से लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव खींचकर सडक पर फेंक दिया गया। जब देर रात तक वह घर नहीं आये तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया और उन्हें शव नदी के पास पड़ा मिला।

पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित पांच पर हत्या का आरोप:-

ज्ञानसिंह यादव के परिजनों का आरोप है कि पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह के इशारों पर दौलतपुर गांव के पांच लोगों ने मिलकर हत्या की है। लेकिन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पीएम के लिए बीना भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पूर्व जनपद अध्यक्ष व पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करन की मांग करते हुए सुबह 11:30 बजे चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

मृतक पर हत्या समेत करीब 15 मामले है दर्ज:-

मृतक ज्ञानसिंह यादव पर भानगढ़ थाना का निगरानीशुदा बदमाश था जिसके खिलाफ हत्या, मारपीट सहित करीब 15 मामले दर्ज है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

शहर में लगा रहा जाम:-

शहर के मुख्य चौराहे पर जाम होने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। स्टेशन रोड, खुरई और खिमलासा रोड पूरी तरह जाम रही। ट्रैफिक में यात्री बस के साथ अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। देखते ही देखते चौराहे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर दो बजे तक पूरे शहर में जाम के हालात बने रहे।

इनका कहना है:-

कंजिया चौकी क्षेत्र में युवक का शव मिला है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से बार कर हत्या की गई है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

             लखन डाबर

             थाना प्रभारी, भानगढ़

हत्या के मामले में मेरा किसी भी प्रकार का लेना देना नहीं है पुलिस प्रशासन पर मुझे पूर्णरूप से भरोसा है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाये एवं मेरे मोबाईल की कॉल डिटेल की जांच की जाये। यह आरोप मुझ पर जबरजस्ती लगवाया जा रहा है और मेरी क्षवि को धूमिल किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.