मुंबई। सीमित ओवर की कप्तानी से हटने के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। कोहली के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया टेस्ट कैप्टन बनाए जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर इससे इत्तेफाक नहीं रखते। गावस्कर का ऐसा मानना है कि ऋषभ पंत को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाना चाहिए।
सुनील गावस्कर ने कहा- यदि आप मुझसे पूछें, तो मैं अभी भी पंत को भारत के अगले कप्तान के रूप में देखूंगा। एक ही वजह से जैसे रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी दी गई थी, जब रिकी पोंटिंग ने पद छोड़ा था, उसके बाद उनकी बल्लेबाजी में आए बदलाव को देखिए। अचानक कप्तान होने की जिम्मेदारी ने उन्हें छोटी पारियों को बड़ी पारियों में तब्दील करने में मदद की। मुझे लगता है कि ऋषभ पंत पर जिम्मेदारी आने पर, उनसे न्यूलैंड्स की तरह कई और बेहतरीन पारियां देखने को मिलेंगी।