Type Here to Get Search Results !

14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद शराबबंदी पर खुलकर बोलूंगी भी और लडूंगी भी

निवाड़ी/ओरछा। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती अपने अल्प प्रवास पर बुधवार को भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंची, वहां उन्होंने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए।

उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात 14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद शराबबंदी पर खुलकर बोलूंगी भी और लडूंगी भी। वही उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उमा भारती ने कहा की हवन समाप्ति के बाद पार्टी जहां की जिम्मेदारी देगी उस राज्य में जाकर चुनाव प्रचार करूंगी। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी समाजवादी पार्टी और बसपा पर लगाए आरोप कहा सपा और बसपा ने भयानक भ्रष्टाचार और गुंडई की जिसको उत्तर प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं सकती पार्टी छोड़ रहे बड़े-बड़े मंत्री नेताओं और विधायकों के जाने से उमा भारती ने कहा की पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता जनता बीजेपी मय हो गई है जिस तरह से आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार 30 से 32 वर्ष जीतती रही उस समय लोग व्यक्ति को नहीं देखते थे सिर्फ पार्टी को देखते थे उसी तरह 2014 के बाद नई आजादी  मिली है और लोग बीजेपी मय हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी किसी भी प्रदेश में नहीं आ सकती।