Type Here to Get Search Results !

'RRR' से क्लैश के चलते कार्तिक आर्यन ने बदली 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट

मुंबई। एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दी है। अब यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने 'भूल भूलैया 2' को पहले 25 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन, एसएस राजामौली की 'RRR' से होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए 'भूल भूलैया 2' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 2 महीने आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

'RRR' के मेकर्स ने 31 जनवरी को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि 'RRR' को 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद 'RRR' का 'भूल भूलैया 2' से क्लैश होना तय हो गया था।

लेकिन, ऐसा होता तो 'RRR' के कारण 'भूल भूलैया 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी बुरा असर पड़ता। इसी क्लैश डर के कारण 'भूल भूलैया 2' के मेकर्स ने 'RRR' की रिलीज अनाउंस होने के 2 दिन बाद ही अपनी फिल्म की रिलीज डेट चेंज कर दी।