Type Here to Get Search Results !

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 4 घरों में बोला धावा, लाखों का सामान चुरा कर ले गए चोर।

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर नागरिकों में रोष, पुलिस के रात्रि गश्त के बावजूद घटित हो रही चोरी की वारदातें।

रायसेन । शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं कम होने की वजह दिनों दिन बढ़ती जा रही है पुलिस के रात्रि गश्त लगाने के बाद भी अज्ञात चोर अपनी चतुराई से घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ले जा रहे हैं जो कि शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बन रहा है इससे पहले भी शहर में एक  दर्जन से अधिक स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था थोड़े दिन रुकने के बाद आप फिर से अज्ञात चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंग पंचमी की मंगलवार रात में मौके का फायदा उठाते हुए कोई अज्ञात चोर शहर की वार्ड क्रमांक 4 के तहत आने वाली शीतल सिटी कॉलोनी फेस क्रमांक एक में रहने वाले शिक्षक रवि हजारी के सूने घर में कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए हैं। श्री हजारी दिल की माताजी का अंधेरा होने के कारण बेगमगंज गए हुए थे इधर चोरों ने सोना चांदी के जेवरात सहित नगदी ₹12000 चुराकर अज्ञात चोर ले गए हैं उन्होंने बेगमगंज से लौट कर घर आकर देखा तो उनके मकान का ताला कटा हुआ मिला जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की।

इसी प्रकार से रोजगार सहायक रितेश यादव के घर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने में सफल हो गए इसके अलावा प्रोफ़ेसर विश्व बंधु के घर भी कोई अज्ञात चोर चोरी करने में कामयाब रहे हैं। इस प्रकार से चोरों ने इस समय उत्पात मचा रखा है शहर में जहां देखो वहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं कुल मिलाकर अज्ञात चोरों को अब पुलिस का खौफ नहीं रहा है जब तो वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। इधर बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर नागरिकों ने चिंता व्यक्त करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास साहबाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा से शहर में सघन अभियान चलाकर रात्रि गश्त बढ़ाने एवं अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की है।