जांच के दौरान पाई गई अनेक अिनयिमतताएं, प्रकरण दर्ज
गंजबासौदा। भोपाल विद्युत विभाग एमडी कार्यालय से ६ सदस्यीय टीम ने जिला स्तरीय टीम के साथ संयुक्त रूप से वार्ड क्रमांक 23 जवाहर रोड निवासी जफर कुरैशी के घर पर छापामार कार्यवाही की है। जिसमें टीम को काफी अनियमित्ताएं मिलीं। मौके पर तहसीलदार कमल सिंह मण्डेलिया, देहात थाना निरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती के अलाबा पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा और खाकी के साये में बिजलेंस टीम ने घर लगे विद्युत कनेक्शन की जांच की । जांच में पाया गया िक घर में करीब आधा दर्जन से अधिक विद्युत एसी लगे हुए थे, हालाकि विद्युत टीम घर के अंदर दाखिल नहीं हो पाई।
घर पर ताला लगा होने के कारण विभाग ने लकड़ी की नसेनी बुलाकर घर की छत पर लगे हुए एसी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रकरण तैयार किया है और इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी टीम ने कराई है। ज्ञात हो िक 16 मार्च को सांची रोड स्थित एक होटल में गैर कानूनी रूप से की गई लोकायुक्त कार्यवाही के विरोध में विदिशा व्रत के सभी अधिकारियों ,कर्मचारीयों द्वारा 17 मार्च को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। जिसमें उन्होने लोकायुक्त की टीम द्वारा महाप्रबंधक संपूर्णानंद शुक्ला के खिलाफ कार्यवाही करने में जो जल्दबाजी की गई है। जिसमें बिना उच्च स्तरीय जांच किये बिना वास्तविक जड़ तक पहुंचना मुश्किल है। महाप्रबंधक शुक्ला के खिलाफ हुई इस कार्यवाही के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से ज्ञापन सौंपकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी शिकायत को शासन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके पश्चात उन्होने सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लेकर प्रशासन को जानकारी दी थी।


