जबलपुर। मां नर्मदा के उद्गगम स्थल अमरकंटक से प्रारम्भ हुई माझी अधिकार जनजागरण यात्रा 12 अप्रैल को मंडला से रवाना होकर नारायणगंज होते हुए जबलपुर पहुंची । यात्रा के मार्ग में मण्डला जिले के नारायणगंज के पास चिरी घाट में यात्रा के साथियों ने स्वजातीय बंधुओं से संवाद किया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया । यहां से यात्रा जबलपुर पहुंची जहां बरेला में यात्रा का स्वागत किया गया बरेला से यात्रा शाम को ग्वारीघाट पहुंची जहां मां नर्मदा और निषादराज जी का पूजन अर्चन किया आज जबलपुर में यात्रा रात्रि विश्राम है यात्रा 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे जबलपुर से रवाना होकर शहपुरा होते हुए 12 बजे झाँसीघाट नरसिंहपुर पहुंचेगी । नरसिंहपुर जिले में दूल्हा देव दादा दरबार से शाम 3 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी जो नरसिंहपुर शहर से होकर करेली से होते हुए नर्मदा तट ग्राम धरमपुरीमें राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी माझी समाज के साथ माँ नर्मदा मैया का पूजन किये ।
जबलपुर पहुंची माझी अधिकार जनजागरण यात्रा,ग्वारीघाट में निषादराज जी का किया पूजन अर्चन, 13 अप्रैल को नरसिंहपुर जिले में पहुंचेगी यात्रा
अप्रैल 14, 2022
Tags



