भोपाल! राजधानी के कक्षा 5 वी एवं 8 वी परीक्षा के मूल्यांकन केन्द्र शा.कन्या उ. मा. वि. बैरसिया में मूल्यांकन कर रहे प्राथमिक शिक्षक श्री मुजफ्फर शा. प्रा. शाला बबचया संकुल ललरिया का भीषण गर्मी के कारण निधन हो गया! ज्ञात हो कि भीषण गर्मी में शिक्षकों को 25 से 50 किलोमीटर का रास्ता सफर कर मूल्यांकन केन्द्रो पर पहुचना पड रहा है! अध्यापक संगठन के कार्य. अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया कि संगठन ने मूल्यांकन केन्द्रो एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अनेकों बार निवेदन किया कि मूल्यांकन केन्द्रो का निर्धारण नजदीकी संकुल केन्द्रो को बनाया जाए एवं मूल्यांकन का समय भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह की पाली में कराया जाए किन्तु मूल्यांकन केन्द्रो पर भीषण गर्मी के दृष्टिगत गत ना कोई व्यवस्था की गई और ना ही मुल्यांकन कार्य सुबह कराया जा रहा है ! भीषण गर्मी में मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड रहा है! इसी का नतीजा है कि उक्त शिक्षक जैसे ही मूल्यांकन केन्द्र पर गर्मी की बजह से शिक्षक ने दम तौड दिया! संगठन ने शासन से मांग की है कि परीक्षा को अति आवश्यक सेवा मानते हुए दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिवार को समूचित मुकावजा उपलब्ध कराया जावे!
"भीष्ण गर्मी में मूल्यांकन ने शिक्षक की ली जान"
अप्रैल 20, 2022
Tags

