अपने पुत्र की सगाई कर लौट रहा था जबलपुर से परिवार।
बुदि नारायण शर्मा पीपुल्स सबाददाता बाड़ी.
भोपाल। मनीषा मार्केट निवासी राज कुमार कनौजिया अपने परिवार के साथ अपने पुत्र की सगाई का कार्यक्रम करने जबलपुर गए थे इसमें परिवार के 19 लोगों के साथ बस चालक भी सवार था। बाड़ी से 9 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे क्रमांक 12 पीपलवाली के पास आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई जबकि सभी यात्री सुरक्षित बस से निकले।
पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रही साईं कृपा टूरिस्ट की बस मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे जैसे ही सुल्तानपुर थाना अंतर्गत पीपलवाली के पास पहुंची अचानक बस में धुआ देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को रोका और यात्रियों को बाहर निकलने का बोला यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले बस धधक धधक कर जलने लगी जलने लगी बस चालक और ग्राम वासियों द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची इससे पहले देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है विवेचना की जा रही है आग लगने का कारण ड्राइवर द्वारा वायरिंग गर्म होकर जलना बताया।
बस के केवल में रखा सामान जलकर खाक-
अपने परिवार के साथ पुत्र की सगाई करें अपने घर परिवार का कपड़ों के बैग एवं अन्य सामान बस जलने से बस के साथ ही जलकर खाक हो गया। सुल्तानपुर पुलिस द्वारा जानकारी परिजनों द्वारा बताया गया कि सगाई के दौरान मे वस्त्र आभूषण व गिफ्ट जिनकी कीमत लगभग ₹800000 बताई जा रही है बस अभी बस के साथ जलकर खाक हो गया।
संलग्न फोटो नेशनल हाईवे क्रमांक 12 पर बस में आग लगने के बाद जली हुई बस

