2 एकड़ खेत में 200 से 300 नींबू के पेड़ों में लबालब लगे हजारों नींबू
सागर। देवरी कला- जहां पूरे मध्यप्रदेश में इस वर्ष नींबू की भारी मात्रा में कमी बताई जा रही है । नींबू की कमी से पूरा मध्यप्रदेश में जूझ रहा । नींबू की कमी होने से मध्य प्रदेश भर में नींबू के इतने काफी ज्यादा रेट हो गए हैं की प्रत्येक नींबू 10 से 20 रुपये तक का बेचा जा रहा ।वही सागर जिले के देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोभी सिमरिया के कृषक प्रशांत पटेल ने मनरेगा योजना से जुड़ कर करीब 200 से 300 नींबू के पेड़ लगाकर हजारों की संख्या में नींबू वाकड़ बेच रहा है। जिसके बारे में उसने बताया की विगत वर्ष पूर्व मनरेगा योजना अंतर्गत जनपद पंचायत देवरी द्वारा।मैने निंबू का वृक्षारोपण का कार्य 2 एकड़ जमीन में किया,जिसमें ग्राफ्टेड निंबू के पौधे लगाए सही समय पर सिंचाई की और खाद आदि का समुचित ध्यान रखा,जिसका परिणाम यह रहा कि आज उनके खेत में करीब 200 से 300 नींबू के पेड़ स्वस्थ हैं,।जिसमें प्रत्येक में लगभग 70-90 नींबू लगे हुए हैं। पहले वह मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था, आज उनका एक बागान बन कर तैयार हो गया है,एक ग्राफ्टेड नींबू 10 से ₹20 का बिक रहा है, यह सब कार्य देवरी सीईओ एवं सहायक सचिव चंद्रभान कुर्मी के प्रयास से हो पाया जिन के सहयोग से मैं शासन की मनरेगा योजना से जुड़ कर आज लाभ कमा पा रहा हूं।


