Type Here to Get Search Results !

पक्षियों की जिंदगी बचाने में जुटी युवाओं की टोली, चिड़िया रानी, चुगेगी दाना-पीएगी पानी

बेगमगंज। गर्मी अपने पूरे शबाब पर है दिन का पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया है  चिलचिलाती धूप में इंसान तो इंसान पंछी भी तेज गर्मी की वजह से परेशान है। ऐसे में उनकी फिक्र करने के लिए लोग अपने मकान प्रतिष्ठान पर जल पात्र टांगे इस अभियान को गति देने के लिए एसपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के उप प्राचार्य अंकुर श्रीवास्तव ने बीड़ा उठाते हुए 250 स्थानों पर जल पात्र तान कर उनमें प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया है और दूसरों को भी उन्होंने इस कार्य को करने के लिए जागृत करने का काम शुरू कर दिया है।

फोटो जल पात्र टांगते हुए

अंकुर श्रीवास्तव प्रत्येक वर्ष लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं और अपील करते देखे जाते है कि अपने घर की छत पर पानी का पात्र और कुछ दाने चावल के  बेजुबान पंछियों को जरूर रखें

उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़ो की लगातार होती कमी और सूखते जल स्रोतों की वजह से गौरैया व अन्य पक्षियों को आश्रय व दाना पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता हैं। गर्मी में हर वर्ष लाखों चिड़िया पानी की कमी से मर जाती हैं। ऐसे पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था जरूरी है।

इस प्रयास से बहुत से पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। क्योंकि, गर्मियों में पक्षियों के लिए जीना बहुत कठिन हो जाता है। शहरवासियों से अपील है कि कि अपने घर की छत या किसी अन्य स्थान पर पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें। कहीं गुम ना हो जाए ये चहकते पक्षी, आओ मिलकर करें इन्हें बचाने की युक्ति