सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मप्र शासन के लोनि विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के दो सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। दोनों सड़कों की निर्माण लागत 9.5 करोड़ रूपए है।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर शासन के लोनि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन दो मार्गों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है उनमें खुरई जनपद के अंतर्गत ग्राम बलऊ- नागदा-करई मार्ग की लंबाई 5.10 किमी है, जिसकी निर्माण लागत 522.34 लाख रुपए है। दूसरा स्वीकृत मार्ग मालथौन जनपद के ग्राम पथरिया बामन से सेमरा ग्राम तक के मार्ग मार्ग की लंबाई 4.80 किमी है जो 427.79 लाख रुपए की निर्माण लागत से बनाया जाएगा। प्रशासकीय स्वीकृति आदेश में कहा गया है कि उक्त सड़कों के शीघ्र निर्माण हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी की गई तकनीकी स्वीकृति अनुसार निविदा आमंत्रित की जाए।
इन दोनों सड़कों के निर्माण से जल्दी ही दर्जनों ग्रामों की ग्रामीण आबादी, कृषकों, व्यापारियों को आवागमन की सुविधा हो सकेगी।

