तीसरे दिन भी जारी रहा कफ्र्यू, सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले को किया गिरफ्तार
खरगोन। शहर में तीसरे दिन भी कफ्र्यू जारी रहा। मंगलवार को प्रशासन ने राजश्री जिनिंग फैक्ट्री के समीप करीम नगर में संचालित हो रही बेस्ट बेकरी कारखाने के अवैध निर्माण को तोड़ा। यहां अमजद पहलवान की बेकरी का 105& 40 फीट के अवैध निर्माण को 3 जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ा गया।दोपहर करीब 2 बजे अमला प्रभारी कमिशनर डॉ.पवन शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर अनुग्रहा पी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, केंद्रीय बल के साथ करीम नगर पहुंचा। करीब आधा घंटा सामान हटाने का मौका दिया, इसके बाद इशारा मिलते ही मशीने चलने लगी। बेकरी की दिवार ढहाने के बाद टीनशेड को तोड़ा गया।
तहसीलदार योगेंद्र मौर्य ने बताया कि अमजद कालू का बेकरी का कारखाना ढहाया गया। नगर पालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने बताया कि बेकरी संचालक द्वारा निर्माण नियमों का पालन नहीं लिया गया। इनके द्वारा मिनिमम ओपन स्पेस (एमओएस) रखा जाना था। संचालक को कारखाने के सामने 12 मीटर और कारखाने के दोनों साइड में 4.50 व 4.50 मीटर स्पेस छोडऩा था, जो नहीं छोड़ा गया।
आवासीय परमिशन पर किया था व्यवसायिक निर्माण
बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित हो रही होटल लजीज पर भी मंगलवार शाम करीब प्रशासनिक अमला पहुंचा। यहां लीज शर्तो के उल्लंघन पर कार्रवाही करते हुए पोकलेन से निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया लजीज होटल को आवासीय की परमिशन पर व्यवसायिक निर्माण किये जाने पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई।
मेकेनिक नगर में जलाई बस और कार
10 अपै्रल से शहर में लगे कफ्र्यु के बीच सोमवार रात करीब 11 बजे खंडवा रोड स्थित मेकेनिक नगर में अज्ञात लोगों ने तीन बसों और एक कार में आग लगा दी। यह कार और बस यहां रिपेयरिंग के लिए खड़ी की गई थी। इसके अलावा आनंद नगर में भी पथराव की छुटपुट घटना हुई।
शहर की सीमाएं कि सील
मंगलवार को प्रशासन ने कफ्र्यू में सख्ती दिखाई। शहर में प्रवेश की सीमाएं सील कर दी गई, बेवजह घुमने वालों को सख्ती का भी सामना करना पड़ा। शहर में प्रवेश या शहर से जाने के लिए लोगों को पुलिसकर्मियों से मिन्नतें करनी पड़ी। कोतवाली में भी शिकायतकर्ताओं की आवाजाही चलती रही। पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने के साथ ही गिरफ्तारी में व्यस्त नजर आए। दोपहर में हिंसा में शामिल दंगाई को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले साहिल को किया गिरफ्तार
रामनवमी पर शोभायात्रा में पर हुए पथराव व आगजनी की घटना के बाद खरगोन में धारा 144 लगाई गई थी। इसके बावजूद भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे एवं आम जनता को भडक़ाया जा रहा था। इसी तारतम्य में साहिल खान नामक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा अपनी स्टोरी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया जिसमें खरगोन को श्मशान घाट बनाने एवं अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उक्त पोस्ट खरगोन पुलिस के संज्ञान में आते इंस्टाग्राम यूजर को तत्काल हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जनता से यह अपील की जाती है कि किसी भी भडक़ाऊ पोस्ट फोटो वीडियो आदि को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड/प्रसारित ना करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।




