Type Here to Get Search Results !

श्री लक्ष्मी नारायण महाशक्ति महायज्ञ गनेरा मे 27 मई तक

सोहागपुर। पंडित मनमोहन जी मुद्गल महाराज  के सानिध्य में  माखन नगर के  गनेरा  मे  श्री लक्ष्मी नारायण महाशक्ति महायज्ञ शुरू हो चुका है । यह यज्ञ 27 मई तक चलेगा प्रतिदिन दोपहर से शाम तक पंडित मनमोहन मुद्गल सहित अन्य विद्वान वक्ताओं के प्रवचन सुनने का अवसर गनेरा वासियों को मिल रहा है  श्रद्धा पूर्वक सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया जाता है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है और मेले जैसा वातावरण बना हुआ है 27 मई को कन्या भोज भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।