Type Here to Get Search Results !

बेटी को वेंटिलेटर पर देख इमोशनली टूट गईं थी माही विज, बोलीं-5 IVF के बाद तारा हमारी आखिरी कोशिश थी

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि तारा के आने के पहले उन्होंने क्या-क्या फेस किया और बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में कितनी कॉम्प्लीकेशन्स आई थीं। माही ने कहा कि वो और जय भानुशाली IVF के जरिए बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे और तारा उनकी आखिरी कोशिश थी। साथ ही माही ने बताया कि जब तारा पैदा हुई थी, तब उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था क्योंकि उनकी बेटी प्री मेच्योर बेबी थी और इस वजह से उसे कुछ समय तक वेंटिलेटर पर रखा गया था।

माही ने कहा, "मैं जब 2014 में 32 साल की थी, तब हमने 5 बार IVF ट्राई किया था, लेकिन हो नहीं सका। और कुछ समय पर तो कई डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था कि मुझे सरोगेसी का सराहा लेना चाहिए। लेकिन जय उन 9 महीनों को एन्जॉय करना चाहते थे। वो बच्चे के होने के समय को जीना चाहते थे। वो हर महीने अल्ट्रासाउंड को देखना चाहते थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं उस जर्नी को एन्जॉय करना चाहता हूं। इसलिए ये आखिरी है, इसके बाद मैं बिलकुल भी फोर्स नहीं करूंगा। क्योंकि IVF आसान नहीं होता है। इसमें आप इमोशनली टूट जाते हैं। आपकी हेल्थ और मेंटल स्टेटस दोनों दांव पर लगे रहते हैं।"

माही ने आगे कहा, "तारा हमारी आखिरी कोशिश थी और यह सफल रही। उसके बाद भी अगर मुझे 100 इंजेक्शन दिए जाएं तो भी मुझे दर्द नहीं होगा क्योंकि मुझे पता था कि यह मेरी बेटी के लिए है। तब तारा प्रीमैच्योर बेबी थी। मैं एक बार फिर टूट गई थी, जब वो वेंटिलेटर पर थी, लेकिन वैसे में बहुत पॉजिटिव हूं। मुझे ऐसा लगता था कि वो ठीक हो जाएगी। उसे कुछ नहीं होगा। उसका NICU में होना तारा की लाइफ का हिस्सा है। जब आप कुछ गलत नहीं करते हो, तब आप पॉजिटिव रहते हैं कि जो भी होगा अच्छा ही होगा।"