मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कपिल शर्मा के शो में अनन्या पांडे का मजाक उड़ाया है। हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के कई स्टार्स पर जमकर निशाना साधा था, जिसमें करण से लेकर कई स्टार किड्स भी शामिल थे। वायरल वीडियो में कपिल, कंगना से पूछते हैं, 'बॉलीवुड बिंबो कौन है?' शो में कंगना ने बिना नाम लिए कुछ ऐसा किया, जिससे सबको लग गया कि वो अन्नया पांडे की तरफ निशाना साध रही हैं। दरअसल कुछ समय पहले अनन्या अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल के शो में आई थीं। अनन्या से जब पूछा गया था कि क्या वो अपनी जीभ से अपनी नाक छू सकती हैं। तब उन्होंने ऐसा करके दिखाया था और इसे 'टैलेंट' कहा था।
कंगना रनोट ने शो में अनन्या पांडे को बताया 'बॉलीवुड बिम्बो', उनके टैलेंट का मजाक भी उड़ाया
मई 16, 2022
