बेग़मगंज। तहसील के ग्राम बड़गवां में किसान नारायण सिंह ठाकुर के घर में अज्ञात कारणों से आग आग लग गई आग लगने से घर में खेती किसानी का सामान सिंचाई के उपकरण भूसा एवं खलिहान में खड़ी जेसीबी मशीन के आगे के टायर जलकर खाक हो गए आग लगते ही ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी जिसके तुरंत बाद फायरमैन अजीज खान एवं सौरभ देवलिया तुरंत फायर बिग्रेड गाड़ी लेकर पहुंचे जिसके चलते आग पर काबू पाया गया आग इतनी खतरनाक थी कि देखते ही देखते खलियान से घर में लग गई आग की लपटों में किसान का खेती किसानी सिंचाई पाइप जेसीबी सहित अन्य खेती किसानी का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
![]() |
| आज से मकान और जेसीबी के टायर जले |


