भोपाल। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रीवा-राजकोट-रीवा के मध्य एक-एक ट्रिप परीक्षा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 02194 रीवा-राजकोट परीक्षा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 जून (शुक्रवार) को रीवा स्टेशन से 22:40 बजे प्रस्थान कर, सतना स्टेशन 23:50 बजे पहुंचकर, अगले दिन मैहर स्टेशन 00:20 बजे, कटनी स्टेशन 01:25 बजे, जबलपुर स्टेशन 02:50 बजे, नरसिंहपुर स्टेशन 04:05 बजे, गाडरवारा स्टेशन 04:38 बजे, पिपरिया स्टेशन 05:15, इटारसी 06:40 बजे, होशंगाबाद 07:18 बजे, भोपाल 08:40 बजे, संत हिरदाराम नगर 09:13 बजे, सुजालपुर 10:14 बजे, उज्जैन 12:00 बजे, नागदा 13:08 बजे, रतलाम 13:50 बजे, गोधरा 16:30 बजे, छायापुरी 17:55 बजे, आनंद 18:35 बजे, अहमदाबाद 19:50 बजे, विरमगांव 21:28 बजे, सुरेन्द्र नगर 22:35 बजे, वाकानेर 23:35 बजे और तीसरे दिन राजकोट 00:45 बजे पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02193 राजकोट- रीवा परीक्षा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 जून (रविवार) को राजकोट स्टेशन से 23:05 बजे रवाना होकर, वाकानेर स्टेशन 23:43 बजे पहुंचकर, 23.45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुरेन्द्र नगर स्टेशन 00:51 बजे, विरमगांव स्टेशन 01:54 बजे, अहमदाबाद स्टेशन 03:00 बजे, आनंद स्टेशन 04:39 बजे, छायापुरी स्टेशन 05:03 बजे, गोधरा स्टेशन 06:01 बजे, रतलाम स्टेशन 08:25 बजे, नागदा 09:35 बजे, उज्जैन 10:40 बजे, सुजालपुर 12:15 बजे, संत हिरदाराम नगर 13:43 बजे, भोपाल 14:10 बजे, होशंगाबाद 15:15 बजे, इटारसी स्टेशन 15:55 बजे, पिपरिया स्टेशन 17:10 बजे, गाडरवारा स्टेशन 17:43 बजे, नरसिंहपुर स्टेशन 18:18 बजे, जबलपुर स्टेशन 19.25 बजे, कटनी स्टेशन 20:50 बजे, मैहर स्टेशन 21:50 बजे, सतना स्टेशन 22:20 बजे और रीवा स्टेशन 23.25 बजे पहुंचेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे । यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड 19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। मास्क का सदैव उचित उपयोग करे।
