Type Here to Get Search Results !

निगमों में कांग्रेस की बंपर जीत के साथ ही जनता ने सुना दिया है 2023 के लिए फैसला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का दावा


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश में पहली बार कांग्रेस ने 5 नगर निगमों में जीत दर्ज करने के साथ ही नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर पंचायतों में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इन नतीजों के जरिए जनता ने कांग्रेस के पक्ष में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना फैसला सुना दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाथ बुधवार को पीसीसी में मीडिया से मुखातिब थे। इससे पहले  कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाते हुए ढोल ढमाकों के साथ नाचते हुए मिठाई बांटी और जय-जय कमल नाथ के नारे लगाए। कांगे्रस की जीत से उत्साहित नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस, पैसा, प्रशासन से लेकर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों तक से दबाव डलवाया। एक दिन पहले कई कांग्रेसी नेताओं को घेर दिया गया, जिससे प्रचार के लिए नहीं निकल सके। बावजूद प्रदेश की जनता ने अपना फैसला कांग्रेस के पक्ष में सुनाते हुए साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चालबाजी और सरकारी मशीनरी के दबाव के चलते महज 500 से लेकर 2000 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी हारे हैं। ऐसी जगहों को लेकर कांग्रेस में मंथन होकर सुधार किया जाएगा। 

भाजपा के सबसे बडे नेता ग्वालियर में

कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के सबसे बडेÞ नेता भोपाल में नहीं ग्वालियर में हैं, लेकिन ग्वालियर और मुरैना में कांग्रेस का परचम फहराया है। नाथ ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार और गरीब विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव के लिए वोट करना शुरू कर चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.