Type Here to Get Search Results !

रोनाल्डो को ऑफर हुई 2400 करोड़ रुपए की डील:साइन करते ही फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले फुटबॉलर बन जाएंगे

रियाद। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी अरब के एक क्लब ने 300 मिलियन यूरो (करीब 2400 करोड़ रुपए) की डील ऑफर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डील साइन करते ही रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि, उन्हें किस क्लब ने इतनी बड़ी डील ऑफर की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने की इच्छा जताई थी।

करिअर के अंतिम दौर में चल रहे रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग खेलने की इच्छा जताई, जो उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड में सफल होती नजर नहीं आ रही है। वे पारिवारिक कारणों के चलते थाइलैंड में टीम के साथ प्री-सीजन ट्रेनिंग का हिस्सा भी नहीं हैं। हालांकि, क्लब के कोच एरिक टेन हैग ने साफ कर दिया है कि वे रोनाल्डो से बात करेंगे। क्लब रोनाल्डो को अभी नहीं छोड़ेगा। वे इस सीजन में टीम की स्ट्रेटजी का हिस्सा हैं।

Tags